Welcome to CG NEWS 24X7   Click to listen highlighted text! Welcome to CG NEWS 24X7
Breaking News

    बिलासपुर/सक्ती// छत्तीसगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर कलेक्ट्रेट…

    Suvendu Adhikari PA Chandranath Rath Murder: पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के PA…

    Assembly Election Results 2026 Live: पश्चिम बंगाल चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी ने…

    उत्तराखंड सरकार में मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू की ओर से बिहार…

    Bihar Assembly Election Survey: बिहार विधानसभा चुनाव के ताजा सर्वे की बात करें तो एनडीए…

    New GST Rate Cut: लोगों की ओर से दुकानों और ऑनलाइन स्टोर्स के खिलाफ शिकायतों…

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 370 सीट जीतने के दावे से 2 सवाल उठ रहे हैं.…

    Maharashtra News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर पुलिस स्टेशन में फायरिंग मामले में पुलिस ने…

    Trending Videos

    1 / 4 Videos
    1

    SP नेता Ameeque Jamei ने कहा- सरकार इन्वेस्टमेंट की बात करती है पर ज़मीन पर कुछ नहीं उतरा | Politics

    05:02
    2

    Black And White: Delhi की आवो-हवा फिर बदल गई! | Delhi Air Pollution | Sudhir Chaudhary | Aaj Tak

    05:13
    3

    Black And White: पूरी दुनिया में सड़क दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या सबसे ज्यादा | Aaj Tak

    06:51
    4

    Breaking News: Glen Maxwell के सिर में लगी चोट | Glenn Maxwell Injured | Australia Vs England

    00:23
      3 days ago

      बिलासपुर/सक्ती// छत्तीसगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर कलेक्ट्रेट में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 विजय पांडेय को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (ADM) एवं न्याय निर्णयन अधिकारी कार्यालय में पदस्थ है। वहीं, सक्ती जिले के चंद्रपुर थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (ASI) एस.एन. मिश्रा को भी 20 हजार रुपए रिश्वत पकड़ा गया है। मारपीट केस में कार्रवाई से बचाने के एवज में 40 हजार मांगे थे। आज रविवार को यह दोनों कार्रवाई की गई है। सहायक ग्रेड-3 बाबू विजय पांडेय सहायक ग्रेड-3 बाबू विजय पांडेय बिलासपुर: ADM दफ्तर के बाबू ने ली रिश्वत जानकारी के मुताबिक कोटा निवासी होटल संचालक देवेंद्र कश्यप के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई चल रही थी। आरोपी बाबू विजय पांडेय ने जुर्माना राशि 1 लाख रुपए तक होने की बात कहकर उसे 30 हजार रुपए कराने के बदले 20 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी। पहली किश्त पहले ले चुका था आरोपी शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत ACB से की। सत्यापन के दौरान पता चला कि आरोपी पहले ही 5 हजार रुपए ले चुका था और बाकी 15 हजार रुपए की मांग कर रहा था। इसके बाद ACB ने ट्रैप प्लान किया। रविवार को आरोपी ने शिकायतकर्ता को ADM कार्यालय बुलाया। जैसे ही उसने 15 हजार रुपए लिए, ACB टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम ने रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली। आरोपी पर पहले से भी रिश्वतखोरी के आरोप ACB अधिकारियों के मुताबिक आरोपी विजय पांडेय के खिलाफ पहले भी रिश्वत लेने की शिकायतें मुखबिरों के जरिए मिल रही थीं। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है। सहायक उप निरीक्षक एस.एन.मिश्रा सहायक उप निरीक्षक एस.एन.मिश्रा सक्ती: ASI 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार वहीं, ACB बिलासपुर ने सक्ती जिले के चंद्रपुर थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (ASI) एस.एन. मिश्रा को भी 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। बालपुर निवासी शिव प्रसाद बरेठ ने शिकायत की थी कि उसके और परिवार के खिलाफ दर्ज मारपीट मामले में कड़ी कार्रवाई से बचाने के बदले ASI ने 40 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी। ढाबे में लेते पकड़ा गया दूसरी किश्त जांच में पता चला कि आरोपी पहले ही 20 हजार रुपए ले चुका था। इसके बाद ACB ने दूसरी किश्त के लिए ट्रैप लगाया। रविवार को शिकायतकर्ता ने आरोपी को चंद्रपुर के गुड्डू ढाबा बुलाया। जैसे ही ASI ने 20 हजार रुपए लिए, ACB टीम ने उसे पकड़ लिया और रकम जब्त कर ली। ACB बोली- रिश्वतखोरों पर कार्रवाई जारी रहेगी ACB अधिकारियों ने बताया कि, दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। एसीबी ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी सरकारी कर्मचारी द्वारा रिश्वत मांगने पर तुरंत सूचना दें। भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

      बिलासपुर/सक्ती// छत्तीसगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर कलेक्ट्रेट में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 विजय…
      6 days ago

      (no title)

      6 days ago

      बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ की हत्या पर कपिल सिब्बल का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?

      Suvendu Adhikari PA Chandranath Rath Murder: पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर…
      Back to top button
      error: Content is protected !!
      Click to listen highlighted text!