Election Results 2026 Live: तमिलनाडु में सरकार गठन की कवायद तेज, TVK ने कांग्रेस से किया संपर्क, कल राज्यपाल से मिलेंगे विजय

Assembly Election Results 2026 Live: पश्चिम बंगाल चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी ने सारा ठीकरा चुनाव आयोग, पीएम और गृह मंत्री के ऊपर फोड़ा है. बने रहिए लाइव अपडेट्स के लिए…
टीवीके चीफ ने तमिनलाडु में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस से मांगा समर्थन
कांग्रेस महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, “…TVK प्रमुख विजय ने तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए INC से समर्थन मांगा है. INC का साफ़ मानना है कि तमिलनाडु में एक धर्मनिरपेक्ष सरकार के लिए जनादेश है, जो संविधान की पूरी तरह से रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है. INC का दृढ़ निश्चय है कि भाजपा और उसके प्रतिनिधि किसी भी तरह से तमिलनाडु की सरकार न चलाएं…इसलिए, कांग्रेस नेतृत्व ने TNCC को चुनावी नतीजों में राज्य की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए विजय की अपील पर आखिरी फैसला लेने का निर्देश दिया है.”
तमिलनाडु में सरकार बनाने की कवायद तेज
तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद सरकार गठन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. थलापति विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam टीवीके ने बहुमत के लिए कांग्रेस से संपर्कसाधा है. सूत्रों के मुताबिक विजय ने इस संबंध में राहुल गांधी को पत्र लिखकर समर्थन का अनुरोध किया है. सूत्रों के हवाले कांग्रेस तमिलनाडु में सरकार गठन के लिए TVK का समर्थन क करेगी और सरकार में शामिल भी होने के आसार है. 240 सदस्यीय विधानसभा में TVK को 108 सीटें मिली हैं, जबकि कांग्रेस ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की है.


