Welcome to CG NEWS 24X7   Click to listen highlighted text! Welcome to CG NEWS 24X7
टॉप न्यूज़

बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ की हत्या पर कपिल सिब्बल का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?

शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ की हत्या

Suvendu Adhikari PA Chandranath Rath Murder: पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी. इस पर कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने घटना की निंदा की है.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शुभेंदु अधिकारी के PA की बुधवार (6 मई 2026) की रात कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके में अज्ञात हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम आने के कुछ ही घंटे के भीतर हुई इस घटना पर तीखी राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आईं हैं. इस पर कांग्रेस नेता और राज्य सभा सांसद कपिल सिब्बल ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर लिखा कि चंद्रनाथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इस तरह की हिंसा का राजनीति में कोई जगह नहीं है.

शुभेंदु अधिकारी के सहायक चंद्रनाथ रथ पर उत्तरी 24 परगना जिले में मध्यमग्राम क्षेत्र के दोहरिया में हमला हुआ था. जहां पर बाइक पर सवार लोगों ने उन्हें करीब से गोली मार दी. हमला करने के तुरंत बाद हमलावर फरार हो गए. रथ ड्राइवर के बगल में आगे की सीट पर बैठे थे. रथ के ड्राइवर को भी गोली लगी और उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!